लाइब्रेरी में जोड़ें

डमरू घनाक्षरी




डमरू घनाक्षरी

          8 8 8 8 

           सभी लघु वर्ण


मिलत नयन द्वय, निकट बहत मन;

चलत मदन सर, लहर-लहर तन।


वदन वदन गह, कस कस कस कर;

रग -रग फड़कत,तन-मन जमकर।


मनमथ मनसिज, चलत रहत उर ;

बढ़त रहत कद, पकड़-पकड़ कर।


सरकत सर सर, लहरत धर धर;

 फरकत फर फर,घहरत झर झर।


चहकत चह चह,गमकत गम गम;

महकत मह मह, निखरत शबनम।


फिसलत क्रमशः, निरखत क्रमशः ;

कर पर क्रमशः, कर तल क्रमशः।


पटक पटक कर, लिपट लिपट कर;

रगड़ रगड़ कर, सिमट सिमट कर।


चहल पहल कर, खिलत मदन तन;

भर भर नयनन, दिखत रटत मन।




   9
1 Comments

Rajeev kumar jha

31-Jan-2023 12:13 PM

Nice

Reply